स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से छप्परफाड़ कमाई की है। दर्शकों को हॉरर कॉमेडी फिल्म बेहद पसंद आ रही है। कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने 10वें दिन 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 341.65 करोड़ रुपये हो गया है।