श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे पर ही इसने कई बाहुबली फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। फिल्म की सफलता के साथ अभिनेत्री की लोकप्रियता भी तेजी के साथ बढ़ी। हाल ही में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ वह इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गईं। मौजूदा समय में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 92 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बेशक फॉलोअर्स के इजाफे ने फिल्म और अभिनेत्री की सफलता में चार चांद लगा दिए। आज हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जिनके इंस्टाग्राम पर तगड़ फॉलोअर्स हैं। आइए देखते हैं वो कौन-कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट
फॉलोअर्स के मामले में अभिनेत्री आलिया भट्ट किसी से भी पीछे नहीं हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी के अपडेट और तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 85 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। Women Oriented Films: जमकर कमाई करने वाली टॉप पांच महिला प्रधान फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर स्त्री 2?
विज्ञापन
3 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैफ के भी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तगड़ी संख्या है। कैटरीना कैफ भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके प्रशंसक उनकी फिल्मों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं। फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 80.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वह जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री भी हैं। दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। इंस्टाग्राम पर उनके 79.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।