फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: सेल्फी लेने के चक्कर में श्रद्धा कपूर से हुई बड़ी चूक, करा बैठी अपनी फोटो वायरल

Tue, 03 Dec 2024 06:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गलती से अपनी एक सेल्फी में आधार कार्ड का फोटो दिखा दिया। जिसे देखकर उनके प्रशंसक हैरान और खुश हो गए। आइए जानते हैं विस्तार से…
 
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इस स्टोरी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। दरअसल सेल्फी लेने के चक्कर में अभिनेत्री यह भूल गईं कि उन्होंने अपने आधार कार्ड का फोटो दिखा दिया। वहीं, इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ ने श्रद्धा कपूर के करियर को एक नई उड़ान दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। व्यक्तिगत तौर पर श्रद्धा को इस फिल्म का बड़ा लाभ मिला। वह निर्माताओं की पसंदीदा लिस्ट में तो शामिल हुईं ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलैरिटी  बटोरी। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 94 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला
प्रशंसक ने की थी आधार कार्ड फोटो दिखाने की मांग
याद याद कीजिए जब अक्टूबर में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक प्रशंसक ने श्रद्धा कपूर से उनका आधार कार्ड फोटो दिखाने के लिए कहा था? उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "मैं आपको अपना आधार कार्ड फोटो नहीं दिखा सकती।" उस घटना के कुछ हफ्तों बाद श्रद्धा ने गलती से अपने आधार कार्ड की फोटो दिखा दी।
Raid 2: आगे खिसकी 'रेड 2' की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में एक मिरर सेल्फी साझा की, जिसमें उनका ‘आधार कार्ड फोटो’ भी नजर आया। यह सेल्फी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस सेल्फी में उनके फोन के पीछे उनका आधार कार्ड चिपका हुआ था, जिसमें उनकी तस्वीर नजर आई। यह फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

 

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
सिंपल लुक में नजर आईं अभिनेत्री
श्रद्धा की इस वायरल तस्वीर में वह सिंपल चिकनकारी कुर्ती पहने और बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस लुक में उनकी नेचुरल ब्यूटी उभर कर सामने आई। वायरल तस्वीर में उनके फोन के पीछे उनके आधार कार्ड की तस्वीर को प्रशंसकों ने तुरंत नोटिस किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने कथित तौर पर मुंबई के जुहू इलाके में 6 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर एक आलीशान अपार्टमेंट लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट एक साल के लिए किराए पर लिया गया है, जिसके लिए 72 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। 
Tamannaah Bhatia: 'स्त्री 2' के गाने ‘आज की रात’ ने बदला तमन्ना का नजरिया, खुद को लेकर ही बदल गई सोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें