फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: सोनाक्षी की ठुकराई फिल्म बनी श्रद्धा की सबसे बड़ी फ्लॉप, 38 की उम्र में इतने करोड़ की मालकिन

Mon, 03 Mar 2025 02:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने 14 साल लंबे करियर में श्रद्धा ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। आइए आज इस मौके पर जानते हैं, उन्होंने कितने तरह के किरदारों को निभाया है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
1 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
साल 2024 श्रद्धा कपूर के अब तक के फिल्मी करियर का सबसे शानदार साल रहा। वह साल की सबसे बड़ी हिट हीरोइन बनकर उभरीं। ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस से 597.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी साल अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा फॉलोअर्स अर्जित कर अपने नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया। अभिनेत्री ने अपने 14 साल के करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। ‘आशिकी 2’ से लेकर ‘स्त्री’ तक उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को ढाला। 

आज श्रद्धा कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री ने कितने तरह की भूमिका अदा की और उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? 
 
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
आशिकी 2
श्रद्धा ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही। अभिनेत्री को 2013 में रिलीज हुई फिल्म रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘आशिकी 2’ ने फिल्मी दुनिया से लेकर आम लोगों के बीच तक मशहूर कर दिया। यह फिल्म सुपरहिट रही। 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 78.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
एबीसीडी 2
साल 2015 में श्रद्धा ने म्यूजिकल डांस फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में एक डांसर की भूमिका निभाई। अब तक रोमांटिक फिल्में करती आ रही अभिनेत्री के लिए यह नया प्रयोग था। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 106.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

4 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
हसीना पारकर
2017 में अभिनेत्री ने बायोपिक फिल्म का रुख किया। उन्होंने ‘हसीना पारकर’ में एक महिला गैंगस्टर की भूमिका अदा की। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। अभिनेत्री का यह दांव सफल नहीं हुआ। 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 8.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म श्रद्धा से पहले सोनाक्षी सिन्हा को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।  
विज्ञापन

5 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
स्त्री
बायोपिक के बाद श्रद्धा कपूर ने हॉरर कॉमेडी में अपनी किस्मत आजमाई। मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री’ में भूतनी के किरदार में नजर आईं। 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ सुपरहिट साबित हुई। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 129.83 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का दूसरा भाग ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई। यह फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर 597.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
साहो
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनेत्री साल 2019 में ‘साहो’ में एक्शन करते हुए नजर आईं। यह पहली बार था जब श्रद्धा को एक्शन करते हुए देखा गया। उनकी यह फिल्म भी हिट रही। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 310.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ
‘स्त्री 2’ की सफलता ने श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस बना दिया है। अभिनेत्री के नेट वर्थ में भी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है। अभिनेत्री के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें ‘ऑडी क्यू7’, ‘मर्सिडीज बेंज जीएलई’ और 1.50 करोड़ रुपये की ‘बीएमडब्ल्यू 7’ सीरीज शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें