तीसरे रविवार को छावा ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
- फोटो : छावा - फोटो : अमर उजाला
इन दस फिल्मों का ‘छावा’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
छावा ने तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। विक्की कौशल की इस फिल्म से पहले ‘स्त्री 2’ ने 22 करोड़ रुपये, ‘बाहुबली 2’ ने 17.75 करोड़ रुपये, ‘गदर 2’ ने 16.1 करोड़ रुपये, ‘जवान’ ने 13.9 करोड़ रुपये, आमिर खान की ‘दंगल’ ने 13.68 करोड़ रुपये, ‘एनिमल’ ने 13.5 करोड़ रुपये, ‘पठान’ ने 12.6 करोड़ रुपये, ‘तान्हाजी’ ने 12.5 करोड़ रुपये, आमिर खान की ‘पीके’ ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन तीसरे रविवार को किया था। अब ‘छावा’ ने 25 करोड़ का कलेक्शन करते हुए इन सब का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।