फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The India House: शूटिंग के पहले दिन साक्षात गणपति का मिला आशीर्वाद, राम चरण भी आए साथ

Tue, 02 Jul 2024 08:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार राम चरण के प्रोडक्शन में बन रही आगामी फिल्म 'द इंडियन हाउस' की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसे लेकर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
1 of 4
'द इंडियन हाउस' की पूजा समारोह - फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरस्टार अभिनेता राम चरण साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आरआरआर के बाद अभिनता और भी ज्यादा  मशहूर हो गए हैं। उनके फैंस की संख्या देश ही नहीं विदेश में भी काफी बढ़ी है। इस वक्त फैंस में उनकी आगामी फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। अब अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'द इंडियन हाउस' का एलान कर दिया है। हालांकि, इस फिल्म में वह बतौर अभिनेता नहीं, बल्कि बतौर निर्माता जुड़े हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म को लेकर जानकारी दी है।
जन्नत जुबैर का जला हाथ, फैंस की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

2 of 4
'द इंडियन हाउस' की पूजा समारोह - फोटो : इंस्टाग्राम
बतौर निर्माता जुड़े हैं राम चरण
राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया हाउस' से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी राम वामसी कृष्णा ने लिखी है। इस फिल्म के लेखन के साथ-साथ वह इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पहले 1905 की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण वी मेगा पिक्चर्स के बैनर तले रामचरण, विक्रम रेड्डी और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, अभिनेत्री साई मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक
विज्ञापन

3 of 4
विरूपाक्ष मंदिर में फिल्म की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
विरुपाक्ष मंदिर में हुआ पूजा समारोह
इस फिल्म की शूटिंग हम्पी में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की शुभ शुरूआत की कामना लेकर टीम ने हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए ये पूजा समारोह रखा गया था, जिसके बाद रामचरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की शूटिंग शूरू होने की जानकारी साझा की है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा," पूरी दुनिया के दर्शकों को एक भारतीय कहानी दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे भरोसा है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी। मैं इस फिल्म के साथ और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।"
Accident Or Conspiracy Godhra: गोधरा में आखिर हुआ क्या था, जानने के लिए हो जाइए तैयार, इस तारीख को आ रही फिल्म
विज्ञापन

4 of 4
'गेम चेंजर' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
'गेम चेंजर' में नजर आएंगे राम चरण
बात करें रामचरण के वर्क फ्रंट की तो वह बतौर अभिनेता फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। यह एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म का निर्देशन 'इंडियन 2' निर्देशक शंकर कर रहे हैं। इसमें राम चरण के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, नवीन चंद्रा, समुथिरकानी, अंजलि और श्रीकांत भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा किया गया है। इसमें एसएस थमन का संगीत सुनने को मिलेगा। 
बेरोजगार और वंचित महिलाओं के लिए काम करके खुश हैं देसी गर्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें