शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया। साथ ही वे अपने डांस और ठुमकों से लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिन पर बुरे वक्त का असर नहीं होता, बल्कि वे वक्त के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। उन मुश्किल दौर में भी कुछ लोगों का रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बहुत गहरा होता है। ऐसा ही कुछ रिश्ता है शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का। पहली मुकालात में प्यार होना, फिर परवान चढ़े प्यार की मंजिल को पाने के लिए हर मुश्किल को पार करना और फिर मुश्किल समय में भी एक-दूसरे की हिम्मत बन खड़े होना...कुछ ऐसा ही है शिल्पा और राज का प्यार। आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को पूरे 15 साल हो चुके हैं। चलिए शिल्पा और राज की शादी की सालगिरह पर जानते हैं उनकी प्रेम कहानी...