फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: बच्चा गोद लेना चाहती थीं शेफाली, कोरोना के बाद मन में बैठ गया था ये डर

Sat, 28 Jun 2025 10:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Wanted to Be Mother: शेफाली जरीवाला मां बनना चाहती थीं। वह बच्चा गोद लेना चाहती थीं। हालांकि उनके साथ कोरोना महामारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने बच्चा गोद नहीं लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। हालांकि उनके निधन की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आएगी। शेफाली के निधन से बॉलीवुड में गम की लहर है। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। 42 साल की अभिनेत्री शादीशुदा थीं। उनके पति का नाम पराग त्यागी है। शेफाली जरीवाला बच्चा गोद लेना चाहती थीं लेकिन उन्होंने अचानक अपना फैसला बदल दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसिल किया बच्चा गोद लेने का प्लान
TOI को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि वह और उनके पति एक बच्चा गोद लेना चाहते थे। हालांकि उनका यह प्लान कोरोना माहामारी की वजह से लेट हो गया। इस पर शेफाली ने कहा 'मुझे लगता है कि हर किसी चीज का एक वक्त होता है। जब चीजें होनी होती हैं, तो हो जाती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
पति के साथ शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से डर गई थीं शेफाली
शेफाली ने बच्चा गोद क्यों नहीं लिया, इसके बारे में उन्होंने बताया 'कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में हर चीज बदल गई। मेरा अभी भी बच्चा लेने का इरादा है लेकिन मैं डरी हुई हूं। दो साल की महामारी ने मुझे भविष्य को लेकर अनिश्चितता से भर दिया है। इस दौरान मैंने अपने बहुत सारे करीबियों को खो दिया है। इन सब चीजों से लगता है कि जिंदगी बहुत नाजुक है। मुझे मां बनने में डर लगता है, लेकिन मेरे पति पराग बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: टीवी पर आने के लिए शेफाली ने किया 'कांटा लगा', मिले थे मात्र इतने रुपये; सख्त खिलाफ थे पिता

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
जब तैयार हों तब मां-बाप बनें
शेफाली ने आगे कहा 'मुझे लगाता है कि आपको अपने बच्चे को तभी घर लाना चाहिए जब आप इसके लिए पूरी तरह से तैयार हों। जब आप सिर्फ पैसों से नहीं बल्कि दिमागी तौर से पूरी तरह से तैयार हों। मैंने फिलहाल अपने कदम पीछे खींचे हुए हैं और मैं तब तक इंतजार करूंगी जब तक कि मैं बच्चा गोद लेने के लिए आत्मविश्वास न भर जाऊं।' हालांकि शेफाली ने अब तक बच्चा गोद नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
शेफाली जरीवाला का काम
शेफाली जरीवाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'कांटा लगा' गाने के लिए जानी जाती हैं। वह बिग बॉस 13 में भी आई थीं। वह 'नच बलिए 5', 'नच बलिए 7' और एडल्ट कॉमेडी सीरीज 'बेबी कम ना' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें