फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vineeta Singh: संघर्ष के दिनों के याद कर भावुक हुईं 'शार्क टैंक इंडिया' की जज विनीता, कहा-भेदभाव का हुईं शिकार

Fri, 12 May 2023 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और यह दर्शकों का दिल भी जीत रहा है। बिजनेस बेस्ड रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद से ही कई लोगों की जिंदगी संवर गई है। शो में आए हर कंटेस्टेंट में कुछ खास देखने को मिलता है और इसी वजह से शार्क भी उनसे इंप्रेस हो जाते हैं। वहीं, शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर और शो की जज विनीता सिंह ने खुलासा किया कैसे अपने करियर की शुरुआत में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि वह एक महिला थीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विनीता सिंह-शार्क टैंक इंडिया - फोटो : insta
 विनीता सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों का खुलासा करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में किसी भी न्यूकमर के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने इस बात की भी खुलासा किया कि उन्हें सिर्फ एक नौकरी पाने और उसमें फिट होने के लिए उन्हें इंटर्नशिप में अपने कपड़े बदलने पड़े थे। यही नहीं, अपनी जॉब में उन्हें अपने सीनियर्स के बुरे व्यवहार को भी झेलना पड़ा था।

Celebs: मानसिक रोगी का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, कोई रहा एस्पर्जर सिंड्रोम तो कोई ऑटिज्म का शिकार
विज्ञापन

3 of 5
विनीता सिंह - फोटो : twitter

हाल ही में,  विनीता करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में पहुंची। इस शो में करीना कपूर से बात करते हुए विनीता ने उन अपने साथ हुए उन किस्सों को साझा किया, जिनके लिए उनके साथ लैंगिक भेदभाव किया गया था। विनीता ने कहा, ‘मेरे पास कई प्रकार के सेक्सिस्ट मुठभेड़ हैं, उस समय मुझे बताया गया था कि हम महिलाओं द्वारा बनाई गई कंपनियों में निवेश नहीं करते हैं। केवल जब आपके पति बिजनेस में शामिल होते हैं, तभी हम आपके साथ काम करेंगे। जब मैं आईटीसी में इंटर्नशिप कर रही थी तो मुझे बताया गया कि मैं फैक्ट्री में जो जींस और टाइट टॉप पहनती हूं। वह ठीक नहीं है।’

Yeh Meri Family: ओटीटी पर टीवीएफ का शो 'ये मेरी फैमिली' धमाल मचाने को तैयार! इस दिन होगी स्ट्रीम

4 of 5
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विनीता ने आगे कहा, ‘मुझे आज भी याद है कि उस समय मैंने रात भर में अपनी मां को ओवर साइज बैगी कपड़ों को लेकर दिल्ली से सहारनपुर बुलाया था। मेरी दो महीने की इंटर्नशिप में मैंने वही बैगी कपड़े पहने क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे कपड़ों को वजह से लोग मुझे जॉब ऑफर ना दें। इसलिए जैसा मुझसे कहा गया था मैं भी वही कह रही थी।’

Ranbir Kapoor: 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता पर रणबीर ने किया रिएक्ट, प्यार देने के लिए दर्शकों का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विनीता ने यह भी कहा कि उनके साथ यह सब 20 साल पहले हुआ था और अब वह पूरी तरह से बदल गई हैं। अब अगर ऐसा कुछ होता है तो वह इन चीजों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अब जमाना बदल रहा है और लोगों के विचार भी बेहतर हो रहे हैं। इसलिए आज यह सब बड़े पैमाने पर नहीं देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें