डेयरडेविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए अपने संदेश में कहा, 'लेखकों की वजह से बहुत सारे लोग अमीर बने, लेकिन उनकी भूमिका को शुरू से ही नजरअंदाज किया गया है। लेकिन जो वे हमसे नहीं ले सकते, वह है एक-दूसरे से हमारी एकजुटता से, खुद को बचाने की हमारी आपसी प्रतिबद्धता और यह पेशा, जिससे हम प्यार करते हैं। हमने उचित बातचीत के जरिए ऐसा करने की उम्मीद की थी। अब हम इसे संघर्ष के जरिए करेंगे। हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य के लिए हमें कोई अन्य विकल्प नहीं दिया गया है।'