फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Saeed: शाहरुख खान की 'बेटी' ने की सगाई, फैंस बोले- अंजलि को मिल गया उसका राहुल

Sun, 01 Jan 2023 09:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सना सईद - फोटो : social media
फिल्म 'कुछ कुछ होता है', उन दमदार फिल्मों में से एक है, जिसे हर आयु वर्ग के लोगों ने देखा। उस फिल्म में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में छा जाने वाली छोटी अंजलि आज भी सबको याद है, जिसने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था। फिल्म में छोटी अंजलि ने अपने पापा शाहरुख खान यानी राहुल खन्ना का घर बसाया था, लेकिन अब वह बड़ी हो गई हैं और अपना घर बसाने की तैयारी भी कर रही हैं। हाल ही में, अंजलि यानी सना सईद ने सगाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
सना सईद - फोटो : social media
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से फेम में आई सना सईद ने सगाई कर ली है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर सना को उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया और उन्हें रिंग पहनाकर हमेशा के लिए अपना बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सना ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 4
सना सईद - फोटो : social media
वायरल वीडियो में सना बहुत खुश नजर आईं। वीडियो में सना ने ब्लैक गाउन और थाई हाई बूट्स वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, उनके मंगेतर साबा वॉनर ने भी सना के साथ ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग किया। बता दें कि साबा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। इस वीडियो में सना अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
विज्ञापन

4 of 4
सना सईद - फोटो : social media
बता दें कि सना काफी समय से साबा वॉनर को डेट कर रही थीं। साबा हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। वह लॉस एंजिल्स में रहते हैं। साबा अक्सर ही अभिनेत्री के साथ अपने फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सना के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें