शाहरुख खान ने पिछले साल एक नहीं, बल्कि तीन धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें से एक है 'किंग'। इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम करेंगे। हाल ही में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत के दौरान शाहरुख ने आखिरकार अपनी आने वाली एक्शन फिल्म के बारे में बात की थी, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में नई जानकारी सामने आई है।