फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन में भगवान शिव पर बनीं इन फिल्मों को लुत्फ उठाएं, लिस्ट में रणबीर और अक्षय की फिल्में शामिल

Thu, 25 Jul 2024 12:42 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शंकर भगवान पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने को भक्त भगवान शिव का महीना भी कहते हैं। चलिए आज हम आपको भगवान शिव पर बनी हुई कुछ बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं। ये फिल्में जब रिलीज हुई थी तब दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। आप भी इस सावन में इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं--
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नाम सबसे पहले आता है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में भगवान शिव की महिमा को दिखाया गया है। यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी। दर्शकों को आलिया और रणबीर की यह फिल्म काफी पसंद आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' का भी नाम शामिल है।'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में अच्छा कारोबार भी किया था। इस फिल्म की कहानी भी काफी नई थी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। 

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। अगर आप भी शिव भक्त हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं। भगवान शिव की महिमा को इस फिल्म में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवाय - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का भी नाम शामिल है। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। सावन के महीने में अगर आप भगवान शिव पर बनी फिल्मों को देखने को बेताब हैं तब आपके लिए यह फिल्म एक बेहतरीन पसंद है। इस फिल्म में अजय देवगन ने शानदार अभिनय किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें