दलजीत कौर पिछले कई सप्ताह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी-शुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। सूत्रों की मानें तो दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल के बीच में चीजें अभी भी नहीं सुधरी हैं। अब एक नई जानकारी के मुताबिक दलजीत कौर ने केन्या कोर्ट में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था उसमें उन्हें थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मसला क्या है--
विज्ञापन
2 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
दलजीत कौर को केन्या कोर्ट से राहत मिलती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत कौर ने अपने केन्या स्थित पति निखिल पटेल के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने अपील किया था कि उन्हें और उनके बेटे को निखिल पटेल अपने केन्या स्थित घर से नहीं निकालें।
विज्ञापन
3 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
सूत्रों की मानें तो केन्या की कोर्ट ने दलजीत कौर के स्टे आर्डर को मंजूरी दे दी है। अब वे उसी घर में अपने बेटे के साथ रह सकती हैं। पिछले महीने जून में निखिल पटेल ने उन्हें घर खाली करने को कहा था।
4 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट को साझा किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपने पति पर कई आरोप लगाए थे। दलजीत ने पूछा था कि, 'विवाहेतर संबंधों पर आपका क्या विचार है। आप किसे दोषी मानते हैं लड़की को या पति या फिर पत्नी को'।
वहीं एक अन्य स्टोरी को साझा करते हुए दलजीत कौर ने लिखा था, 'आप अब हर दिन बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हैं। आपकी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद भारत वापस आ गया है और इस बात की आपको कोई चिंता नहीं है। आपने पूरे परिवार को अपमानित किया है'। तब से लेकर अबतक दलजीत और निखिल के बीच में शाब्दिक लड़ाई चल ही रही है।