फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday Box Office: 'लवयापा' की सुस्त चाल और 'स्काई फोर्स' ने फिर भरी उड़ान, जानें 'बैडएस रवि कुमार' का हाल

Sun, 09 Feb 2025 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saturday Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई सारी फिल्में लगी हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में इनका कैसा हाल है?
विज्ञापन
1 of 6
लवयापा-स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा के शौकीनों के लिए इन दिनों थिएटर्स में देखने के लिए कई फिल्मों के विकल्प हैं। दो बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ उनसे पहले से लगी हुई हैं। मगर, गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों को सबसे ज्यादा खींच पाने में कामयाब है। वीकएंड है और वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में जानते हैं कल शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लवयापा' से आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने बड़े परदे पर डेब्यू किया है। फिल्म का नाम है 'लवयापा'। इसे वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी 07 फरवरी को रिलीज किया गया। मगर, इसका जादू चलता नहीं दिख रहा है। करीब 50 करोड़ रुपये लागत में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। वहीं, लवयापा ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 2.65 करोड़ रूपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब
'बैडएस रवि कुमार'
'लवयापा' के साथ ही 07 फरवरी को सिनेमाघरों में हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई। 'लवयापा' की तुलना में यह बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये बजट के साथ बनाया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने अपने बजट को देखते हुए ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं कल शनिवार को दूसरे दिन दो करोड़ रूपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.75 करोड़ रूपये हो गया है।

4 of 6
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
'विदामुयार्ची' 
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' भी थिएटर्स में सजी है। 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। गुरुवार को पहले दिन विदामुयार्ची ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये कमाए। कल शनिवार को कमाई में फिर तेज उछाल आया। कल तीसरे दिन फिल्म ने 14.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टोटल कमाई 51.26 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्काई फोर्स'
इसके अलावा फिल्म 'स्काई फोर्स' भी सिनेमाघरों में है। पहले दिन से ही अच्छी शुरुआत करने वाली यह फिल्म 15 दिन बाद भी दर्शक बटोरने में कामयाब है। यह फिल्म अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर जैसे सितारों से सजी है। कल शुक्रवार को स्काई फोर्स की कमाई में कुछ गिरावट दर्ज हुई थी, मगर वीकएंड आते ही इसने एक बार फिर हुंकार भरी है। कल शनिवार को इस फिल्म ने 1.5 करोड़ का कारोबार किया। इसका टोटल कलेक्शन 127 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'देवा'
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'देवा' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन इसका जादू चल नहीं पाया है। नौ दिनों में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। कल शुक्रवार को इसने महज 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। कल शनिवार को नौवें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.40 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें