निरेन भट्ट
- फोटो : एक्स
फिल्म के लेखक ने जताया ऐतराज
वैरायटी इंडिया से बातचीत में निरेन ने कहा 'मुझे लगता है कि सिस्टम में किसी को इससे बहुत बड़ी दिक्कत है, लेकिन असली समस्या बातचीत की पूरी तरह से कमी है। वर्षों से बस टालमटोल ही हो रहा है। सीबीएफसी की तरफ से पूरी खामोशी है। वे हमें यह नहीं बताते कि उन्हें क्या दिक्कत है, कौन से हिस्से उन्हें आपत्तिजनक लगते हैं या कौन ये फैसले ले रहा है। अभी भी जी5 'मौजूदा घटनाक्रम' के बारे में बयान तो जारी करता है, लेकिन यह नहीं बता पाता कि असल में वे घटनाक्रम क्या हैं। अगर कोई समस्या है, तो आइए बातचीत करें। लेकिन जब वे चुपचाप आपके काम को हटा देते हैं, तो आप बातचीत कैसे कर सकते हैं?'
यह खबर भी पढ़ें: 'अमेरिका समेत बाकी देशों में देख सकते हैं', 'सतलुज' को लेकर पंजाबी सिंगर का दावा; भारत में बैन पर उठाया सवाल