फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satluj: 'अमेरिका समेत बाकी देशों में देख सकते हैं', 'सतलुज' को लेकर पंजाबी सिंगर का दावा; भारत में बैन पर बोले

Tue, 07 Jul 2026 09:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satluj Controversy: फिल्म 'सतलुज' को भारत में बैन कर दिया गया है। पंजाबी सिंगर ने दावा किया है कि इसे विदेशों में दर्शक मिल रहे हैं। उन्होंने भारत में इसके बैन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सतलुज - फोटो : एक्स
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' चर्चा में हैं। शुक्रवार को रिलीज के दो दिन बाद इसे भारत में जी5 से हटा दिया गया। हालांकि इसे अमेरिका में दर्शक मिल रहे हैं। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने दावा किया है कि यह फिल्म अमेरिका और दूसरे देशों में अभी भी देखी जा रही है। उनका यह भी कहना है कि व्हाट्सएप पर भी बड़े पैमाने पर डाउनलोड और शेयर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जसबीर जस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में मिल रहे दर्शक
एनडीटीवी से बातचीत में जसबीर जस्सी ने कहा 'भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बावजूद यह फिल्म देश के बाहर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। अमेरिका और दुनिया के बाकी हिस्सो में लोग इसे देख सकते हैं। मैं आपको यह भी बता दूं कि लोगों ने इसे व्हाट्सएप पर इतनी  बार शेयर और डाउनलोड किया है कि मुझे नहीं लगता कि कोई फिल्म कभी लोगों के व्हाट्सएप पर 10 या 12 बार भी आई होगी।'

यह खबर भी पढ़ें: पति के साथ प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस फैशन वीक में दिखाया जलवा, बेटी मालती भी आईं नजर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
सतलुज - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
भारत में बैन होने पर उठाए सवाल
जस्सी ने भारत में फिल्म को हटाने के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा 'मुझे समझ नहीं आता कि इसे क्यों बैन किया गया। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके लिए बैन लगाया जाए। अगर किसी सरकार, एजेंसी या पुलिस विभाग को लगता है कि इसमें पुलिस को बेबस दिखाया गया है, तो मैं कहूंगा कि यह बेबसी की बात नहीं है, बल्कि अक्षमता और गंभीर कदाचार की बात है।' 

4 of 5
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : X
सीबीएफसी ने 127 कट लगाने को कहा
असल में 'सतलुज' फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है और कई वर्षों से विवादों में रही है।
इस फिल्म को 2022 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था, लेकिन यह लगभग तीन साल तक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में ही अटकी रही। डायरेक्टर हनी त्रेहान ने पहले आरोप लगाया था कि सीबीएफसी ने सर्टिफिकेशन देने से पहले 127 कट लगाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
फिल्म की स्टारकास्ट
तीन जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान ने काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें