फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड के बाद कैसी रही 'अल्फा' की कमाई? 'बेबी डू डाई डू' ने भी किया निराश; जानें अक्षय कुमार की फिल्म का हाल

Tue, 07 Jul 2026 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: वीकएंड के बाद सिनेमाघरों में लगी लगभग सभी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म ने पहले की तरह निराश किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
नई रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की कमाई आधी हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई काफी कम हो गई है। जानिए बाकी फिल्मों ने किस तरह का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
अल्फा
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने वीकएंड पर शानदार कमाई की। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई काफी घट गई। चौथे दिन इसने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसने 37.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार समेत कई बड़े कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में भी दूसरे वीकएंड के बाद गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 117.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने पहले की तरह फिर निराश किया है। वीकएंड की बाद इसकी कमाई आधी रह गई है। सोमवार को इसने सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को इसने 83 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि बजट के हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉकटेल 2 - फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन अब लाखों में पहुंच गया है। 18वें दिन इसने 40 लाख रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 92.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
मां इंटी बंगारम
साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 18वें दिन 39 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 58.50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु एक्शन अवतार में नजर आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें