सतीश कौशिक इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। अपने अभिनय और निर्देशन से सतीश ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। स्क्रीन पर सतीश की मौजदूगी भर से फिल्म के सीन मजेदार हो जाता थे। बीते साल आज ही के दिन सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सतीश की पहली पुण्यतिथि है। सतीश को उनके चाहने वाले आज नम आखों से याद कर रहे हैं। चलिए आपको अभिनेता के करियर और जीवन से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।