फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfira Box Office Day 16: 'सरफिरा' से दर्शकों ने मुंह फेरा, बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही खिलाड़ी की फिल्म

Sat, 27 Jul 2024 07:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफिरा - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार! बॉलीवुड में जिन्हें खिलाड़ी कहा जाता है। निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म बिकने की गारंटी मानते हैं और अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। लेकिन, इन दिनों खिलाड़ी का खेल बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा-बिगड़ा सा लग रहा है। अक्षय कुमार की इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' कब आई और चली गई पता नहीं चला। और...अब इसी महीने रिलीज हुई और सिनेमाघरों में लगी 'सरफिरा' से तो दर्शकों ने मुंह फेरा लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल, सीमा बिस्वास जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर शुरुआत की। पहले सप्ताह फिल्म औसत प्रदर्शन करके टिकट खिड़की पर टिकी रही। लेकिन, दूसरे सप्ताह से इसकी कमाई में ढलान आना शुरू हो गया और फिर आता ही गया।
विज्ञापन

3 of 5
सरफिरा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सरफिरा' ने पहले हफ्ते में 18.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे सप्ताह में कमाई सिर्फ  3.8 करोड़ रुपये रही। तीसरे सप्ताह में तो फिल्म की हालत खस्ता हो चली है। शुक्रवार (15वें दिन) इस फिल्म ने महज 20 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। सप्ताहांत में भी इसकी हालत सुधरती नजर नहीं आ रही है। शुरुआती आकंड़ों में आज शनिवार को भी फिल्म का प्रदर्शन डावांडोल ही है। 
Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने सरेआम कबूला अपना प्यार, इसी साल रचाएंगे इस अभिनेत्री से शादी

4 of 5
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'सरफिरा' ने आज शनिवार को सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार जैसे टॉप कलाकार की फिल्म का ऐसा कलेक्शन चिंता की बात है। फिल्म एक पखवाड़ा भी शानदार तरीके से नहीं बिता पाई। दर्शकों ने इससे पूरी तरह मुंह फेर लिया है। इस फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह अभी सिर्फ 23.04 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
Parineeti Chopra: परिणीति के लिए मां रीना ने साझा किया प्यारा नोट, लिखा- पहली संतान हमेशा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सरफिरा' जिस वक्त रिलीज हुई तब पहले से मेगा बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई थी, जो अब भी दर्शकों को खींच रही है। इसके अलावा कम बजट की फिल्म 'किल' ने युवाओं को अपनी तरफ खींचे रखा। फिलहाल अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' ने 'सरफिरा' का रास्ता पूरी तरह रोक दिया है। आने वाले सप्ताह में कई बॉलीवुड फिल्में ही रिलीज हो रही हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि अब 'सरफिरा' का पत्ता टिकट खिड़की से कटने ही वाला है।
Raayan: 'रायन' की सफल शुरुआत से गदगद हुए प्रकाश राज, खास नोट लिख धनुष को दिया धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें