फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar 2: मुहूर्त पूजा के साथ कार्ति-पीएस मिथ्रन की 'सरदार 2' का प्रोडक्शन शुरू, इस दिन करेंगे फिल्म की शूटिंग

Fri, 12 Jul 2024 05:11 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता कार्ति और निर्देशक पीएस मिथ्रन की 'सरदार 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। निर्माताओं ने पारंपरिक पूजा के साथ फिल्म का प्रोडक्शन का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
1 of 4
सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: princepicturesindia
साउथ अभिनेता कार्ति और निर्देशक पीएस मिथ्रन की 'सरदार 2' की शूटिंग के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म हाल ही में एक पारंपरिक पूजा के साथ फ्लोर पर आई। फिल्म के सीक्वल की शूटिंग चेन्नई में शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए शहर में बड़े सेट बनाए गए हैं। जल्द ही, निर्माता 'सरदार 2' के बाकी कलाकारों की घोषणा करेंगे।
 
विज्ञापन

पारंपरिक पूजा के साथ शूटिंग शुरू
पूजा समारोह में अभिनेता कार्ति और पीएस मिथ्रन सहित पूरी टीम शामिल हुई। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जहां प्रशंसकों ने अपनी खुशी जाहिर की है। कार्ति के पिता और दिग्गज अभिनेता शिवकुमार भी पूजा में शामिल हुए। दरअसल, 'सरदार' कार्ति के करियर की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई, जिसका सीक्वल अब बनने जा रहा है।

विज्ञापन

'सरदार 2' की कहानी
कार्ति की मुख्य भूमिका वाली 'सरदार 2' की कहानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म एक ड्रग-तस्करी पर आधारित फिल्म होगी। 'सरदार 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। कार्ति भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। प्रिंस पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज सी विलियम्स, स्टंट डायरेक्टर दिलीप सुब्बाराजन, प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन नांबियार और एडिटर विजय वेलुकुट्टी तकनीकी दल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

2022 की हिट फिल्म थी 'सरदार'
2022 में रिलीज हुई निर्देशक पीएस मिथ्रन की 'सरदार' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर थी। कार्ति ने राशि खन्ना, राजिशा विजयन, चंकी पांडे और लैला के साथ दो भूमिकाएं निभाईं। ऋत्विक मुनीशकांत, अविनाश, युगी सेतु और बालाजी शक्तिवेल सहायक कलाकारों का हिस्सा थे। 'सरदार' को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली। यह 2022 में तमिल सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें