फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन

Tue, 29 Oct 2024 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सारा अली खान आज मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। वहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
सारा अली खान महादेव की अनन्य भक्त हैं। अभिनेत्री को अक्सर भोले बाबा के दर्शन के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में जाते देखा जाता है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम भी वे कई बार जाती हैं। आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सारा अली खान देवभूमि पहुंची हैं। वहां उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
बोलीं- 'जय भोलेनाथ'
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। सारा ने कैप्शन लिखा है, 'जय श्री केदार, मंदाकिनी का प्रवाह...आरती की ध्वनि, दूधिया सागर और बादलों का विस्तार, अगली बार तक के लिए जय भोलेनाथ'।
Akshara Singh: फ्लाइट में पंकज त्रिपाठी-विक्रांत मैसी से मिलीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वे व्यक्तित्व के हैं धनी
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
फैंस से मिलीं अलग-अलग प्रतिक्रिया
पहली तस्वीर में सारा केदारनाथ धाम के आगे खड़ी नजर आ रही हैं। उनके मस्तक पर तिलक लगा है। दूसरे तस्वीर में वे पहाड़ों के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में सारा नंदी जी के सामने माथा टेकती दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में सारा पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। इससे आगे की तस्वीर में वे पहाड़ों पर ध्यान में मग्न नजर आ रही हैं। सारा के पोस्ट पर एक तरफ फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स धर्म को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
Sonakshi Sinha: 'असली सोना की ओर से धनतेरस की बधाई', सोनाक्षी ने साझा किया पोस्ट, फैंस बोले- 'गोल्डन वाइब्स'
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
मंकी कैप पहन की शॉपिंग
बाबा केदारनाथ के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के बाद सारा अली खान शॉपिंग करती भी नजर आईं। सारा अली खान इस दौरान मंकी कैप पहनकर अपना पूरा चेहरा ढककर निकलीं। वे किसी सामान्य इंसान की तरह लोकल दुकान से खरीदारी करती दिखीं। अदाकारा की इस अदा की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें