फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis-Sanjay Dutt: 'हर दिन याद आती हो मां', नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त का दिल छू लेने वाला पोस्ट

Sat, 03 May 2025 05:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nargis Dutt Death Anniversary: दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की आज 03 मई को बर्थ एनिवर्सरी है। मां को याद करते हुए अभिनेता संजय दत्त ने भावुक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
संजय दत्त-सुनील दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने दौर की प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अदाकारा नरगिस दत्त की आज शनिवार 03 मई को पुण्यतिथि है। साल 1981 में आज के ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। कैंसर के चलते नरगिस का निधन हुआ। मां को याद करते हुए संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने दिल छूने वाला नोट लिखा है।

विज्ञापन


Nargis Dutt Death Anniversary: आरके फिल्म्स की जान थीं नरगिस, दिलचस्प है राज कपूर से पहली मुलाकात का किस्सा

दत्त परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyadutt
थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो कीं साझा
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दिवंगत अभिनेत्री नरगिस नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में नरगिस और सुनील दत्त हैं। संजय दत्त हैं। पालने में एक बच्चा है। शायद वह संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त हैं। संजय दत्त ने अपने बचपन की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने पिता सुनील दत्त की गोद में हैं और साथ में मां नरगिस हैं। 
 

संजय दत्त ने लिखा- 'आपका प्यार हमेशा साथ है'
संजय दत्त ने कैप्शन लिखा है, 'भले ही आप इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन आपका प्यार हमेशा हमारे साथ है। आप हर दिन याद आती हो मां'। बता दें कि संजय दत्त के बॉलीवुड डेब्यू से महज तीन दिन पहले नरगिस का निधन हो गया। 06 मई को संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज हुई। वे अपने बेटे की फिल्म परदे पर नहीं देख पाईं। 

यह फैमिली फोटो प्रिया दत्त ने साझा की है - फोटो : इंस्टाग्राम@priyadutt
प्रिया दत्त ने भी शेयर किया भावुक पोस्ट
संजय दत्त के अलावा सुनील दत्त और नरगिस की दो बेटियां प्रिया दत्त और नम्रता हैं। प्रिया राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया है। पुरानी तस्वीरों के साथ प्रिया ने लिखा है, 'आज मां को गुजरे 44 साल हो गए हैं, फिर भी उनकी यादें मेरे मन में ताजा हैं। मैं हर दिन उनके बारे में सोचती हूं और अक्सर मां और बच्चे के बीच के अटूट बंधन के बारे में सोचती हूं, जो समय और जगह से परे की बात है'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर से शादी के बाद दोस्तों से क्यों बात नहीं कर पाती थी मीरा राजपूत? वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन

प्रिया दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyadutt
'अनमोल यादों के समेट रखा है'
इस दुनिया में उनके साथ बहुत कम समय बिताया, फिर भी वे मेरे जीवन का केंद्र बनी हुई हैं। हमेशा मेरे दिल में हैं। समय ने मुझे बूढ़ा कर दिया है, लेकिन मेरे अंदर का वह बच्चा अभी भी कहीं छिपा है। कहीं न कहीं उन अनमोल यादों को समेटे हुए मैं इसे अपनी खुशहाल जगह मानती हूं। एक मां और बच्चे का रिश्ता वास्तव में एक आत्मा का जुड़ाव है'!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें