सनम तेरी कसम
- फोटो : सोशल मीडिया
सीक्वल के अधिकार पर क्या बोले दीपक मुकुट
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने सीक्वल और इसके सीक्वल से जुड़ी हालिया रिपोर्टों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'सनम तेरी कसम का आईपी मेरा है, क्योंकि मैं इसका निर्माता हूं, इसलिए सीक्वल या प्रीक्वल या रीमेक बनाने के अधिकार मेरे पास हैं। वास्तव में मैंने सितंबर 2024 में हर्षवर्धन राणे के साथ सीक्वल की घोषणा की थी। जहां तक निर्देशकों (राधिका राव और विनय सप्रू) की बात है तो मैंने उनसे कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने मुझसे इस बारे में मुलाकात या बात नहीं की है। मैंने किसी निर्देशक को अंतिम रूप नहीं दिया है।'
Mawra Hocane: मावरा हुसैन के अलावा इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम; खूब चली फिल्में