आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वसन बाला द्वारा निर्देशित आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म जिगरा को अपने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म के कलेक्शन में पहले सोमवार को 60 प्रतिशत की गिरावट आई। Sacnilk.com के अनुसार, यह केवल 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई। 11 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से इसकी कुल कमाई 18.10 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.55 करोड़ रुपये और रविवार को 5.5 करोड़ रुपये शामिल हैं।