फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma Birthday Wish: अर्पिता ने आयुष के लिए लिखा भावुक नोट, जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई

Sat, 26 Oct 2024 07:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को अभिनेता आयुष शर्मा को उनकी पत्नी अर्पिता ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अर्पिता ने आयुष के लिए एक खास नोट लिखा। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर साझा करते ही कई प्रशंसकों और सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 
विज्ञापन
1 of 5
अर्पिता और आयुष - फोटो : इंस्टाग्राम @arpitakhansharma
शनिवार को अभिनेता आयुष शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी और सलमान खान की बहन अर्पिता ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। अर्पिता ने आयुष की एक शानदार तस्वीर साझा की साथ ही उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अर्पिता और आयुष - फोटो : इंस्टाग्राम @arpitakhansharma
अर्पिता ने साझा किया भावुक नोट
अर्पिता ने आयुष की तस्वीर साझा की और उन्होंने लिखा, "तुम मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखते हो, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे। मेरे प्यार आयुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस खास दिन और हर दूसरे दिन, मैं तुम्हें दिखाने के तरीके खोजूंगी कि तुम कितने अद्भुत, सराहनीय और प्यारे हो। आयत के सुपरपापा, आहिल के सुपरहीरो और मेरे सुपरमैन। हमें एक ही जीवन मिलता है और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं तुमसे अपने जीवन में मिली। हम तुमसे प्यार करते हैं, हमारे पसंदीदा व्यक्ति।"
Celebs Diwali Party: मान मेरी जान… पर आयुष्मान-ताहिरा का रोमांटिक डांस, इन सितारों ने भी डांस फ्लोर पर लगाई आग


 
विज्ञापन

3 of 5
अर्पिता और आयुष - फोटो : इंस्टाग्राम @arpitakhansharma
इन सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई
अर्पिता ने जैसे ही पोस्ट साझा की, प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सदस्यों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। अंगद बेदी ने टिप्पणी की, "हैप्पी बर्थडे चैंपियन आयुष" मिनी माथुर ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे डियर आयुष! तुम्हारे इर्द-गिर्द इतना प्यार है.. तुम्हारे लिए इससे ज्यादा की कामना नहीं कर सकती।" आयुष शर्मा के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्हें अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में दो केक काटते हुए देखा जा सकता है।

 

4 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : एएनआई
जश्न में शामिल हुए कई सितारे
जिस चीज ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा, वह आयुष का प्यारा पिता वाला पल था, जब उन्होंने केक काटते समय अपने बच्चों का हाथ थामा। इस जश्न में सोहेल खान, अरबाज खान और कई अन्य लोग शामिल हुए। अभिनेता आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से शादी की थी। अर्पिता और आयुष छह साल के बेटे आहिल के माता-पिता हैं और 27 दिसंबर, 2021 को उन्हें अपनी दूसरी संतान, एक बच्ची आयत को जन्म दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : एएनआई
आयुष का वर्क फ्रंट
आयुष ने 2018 में वरीना हुसैन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान खान द्वारा निर्मित और अभिराज मनियावाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही। इस बीच, आयुष शर्मा को आखिरी बार निर्देशक करण एल बुटानी द्वारा निर्देशित 'रुस्लान' में देखा गया था। फिल्म में सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिका में थे।
Priyanka Mohan: धनुष निर्देशित तीसरी फिल्म में दिखेंगी प्रिंयका मोहन, अभिनेत्री ने बताया कैसे मिली भूमिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें