Nawazuddin Siddiqui Iconic Character: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता के कई सारे किरदार यादगार है। जानते हैं उनके दस दमदार किरदारों के बारे में…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का वह नाम हैं, जो अपने अभिनय के दम पर चमका है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता ने पर्दे पर कई सारे ऐसे किरदार निभाए जो यादगार हो गए। आज नवाजुद्दीन अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इस अभिनेता के दस दमदार किरदारों के बारे में जानेंगे…
विज्ञापन
2 of 11
फैजल खान की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फैजल खान
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नवाजुद्दी सिद्दीकी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर फैजल खान की भूमिका निभाई है। उनका यह किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म से उनके डायलॉग आज भी काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
3 of 11
गणेश गायतोंडे की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
गणेश गायतोंडे
वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज की दुनिया की सबसे शानदार सीरीज में से एक मानी जाती है। इस सीरीज में उन्होंने गणेश गायतोंडे का किरदार निभाया है। इस सीरीज में अभिनेता की एक्टिंग की जीतनी तारीफ की जाए कम है। क्राइम थ्रिलर सीरीज का डायलॉग ‘आपुन इच भगवान है’ काफी पॉपुलर है।
4 of 11
दशरथ मांझी के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
दशरथ मांझी
‘मांझी द माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की असली कहानी है। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हीं का किरदार निभाया है। वह अपनी पत्नी के मर जाने पर पहाड़ काटकर रास्ता बनाने की ठान लेते हैं। नवाज ने इस किरदार को निभाया नहीं है बल्कि उन्होंने इसे जिया है। फिल्म से उनका डायलॉग- ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं।’ काफी मशहूर है।
विज्ञापन
5 of 11
मंटो के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
मंटो
लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक ‘मंटो’ में भी उन्होंने शानदार अदाकारी की है। इसका निर्देशन नंदिता दास ने किया है। ‘मंटो’ में उनके किरदार को काफी सराहा गया है।
विज्ञापन
6 of 11
रमन्ना के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
रमन्ना
‘रमन राघव 2.0’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रमन्ना की भूमिका अदा की है, जो एक हत्यारा है। इस फिल्म में नवाज ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक वह बांधे रखते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
चांद नवाब की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
चांद नवाब
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी अदाकारी और डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया है।
8 of 11
बाबू के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
बाबू
‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में नवाज ने कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबू की भूमिका अदा की है। फिल्म कॉमेडी, रोमांस और बदले की भावना से भरी है। उनका यह किरदार भी लोगों का काफी पसंदीदा है।
9 of 11
शिव गजरा की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
शिव गजरा
सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन शिव गजरा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग बहुत मशहूर हुआ। जो इस तरह है, 'मैं 15 मिनट तक सांस रोक सकता हूं, मौत को छू के टक से वापस आ सकता हूं।’ इस फिल्म में उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।
10 of 11
कहानी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
मिस्टर खान
विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस अधिकारी मिस्टर खान का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी भले ही विद्या बालन के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन नवाजुद्दीन के किरदार ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।