फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Trailer Launch: ‘सिकंदर’ के इवेंट पर नए लुक में पहुंचे सलमान, प्रोड्यूसर साजिद को भी पहचानना मुश्किल

Sun, 23 Mar 2025 05:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Trailer Launch: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई सारे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की है। आइए देखते हैं किस- किस ने इसकी शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर रिलीज लॉन्च इवेंट बॉलीवुड के कई सारे दिग्गजों ने शिरकत की। 23 मार्च को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसकी शोभा बढ़ाने के लिए कई सितारे पहुंचे। इस दौरान सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला नए लुक में नजर आए। आइए देखते हैं किन-किन लोगों ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई। 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial
लंबे समय के  बाद क्लीन शेव में नजर आए सलमान
‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान अपने डैशिंग अंदाज में नजर आए। अभिनेता को काफी लंबे समय के बाद क्लीन शेव में देखा गया है। उनका यह लुक निश्चित ही फैंस को काफी पसंद आएगा। सलमान खान ने इस दौरान खुद को नेवी ब्लू टी-शर्ट और स्काई ब्लू ब्लेजर में स्टाइल किया। अभिनेता के सनग्लासेस ने उनकी चमक को और भी बढ़ा दिया। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Trailer: 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा
विज्ञापन

3 of 6
साजिद नाडियाडवाला और ए आर मुरुगदास - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial
साजिद ने नए लुक से चौंकाया
‘सिकंदर’ के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला लॉन्च इवेंट में अपने नए लुक में नजर आएं। उन्होंने अपने लुक से सभी को चौंका दिया। उन्होंने खुद को डेनिम लुक में स्टाइल किया। साजिद के अलावा फिल्म के निर्देशक ‘ए आर मुरुगदास’ भी पहुंचें। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण

 

4 of 6
सत्यराज, शर्मन जोशी और अंजिनी धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial
इन सितारों ने भी की शिरकत
सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शरमन जोशी, अंजिनी धवन ने भी शिरकत की। इसके अलावा फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सत्यराज भी दिखें।
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial
काजल अग्रवाल और रश्मिका ने लगाए चार चांद
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'सिकंदर' की अभिनेत्रियां काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी पहुंचीं। इस दौरान रश्मिका ने अपना सिग्नेचर पोज किया। अपने दोनों हाथों से दिल बनाया। वहीं, काजल ने अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'सिकंदर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में एक्शन भी है, रोमांस भी और कॉमेडी भी। सलमान खान अपनी पहली की फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें