रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में कैमियो करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इससे पहले किन फिल्मों में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों में सलमान खान ने निभाई है पुलिस अधिकारी की भूमिका
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे, लेकिन अक्षय के अलावा बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान भी ‘चुलबुल पांडे’ की भूमिका में कैमियो करेंगे। सलमान अपने पुलिस ऑफिसर वाले किरदार में नजर आएंगे। प्रशंसकों में सलमान के इस रोल को लेकर काफी उत्साह है। आइए इस मौके पर सलमान की उन फिल्मों को याद कर लेते हैं, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
2 of 6
वॉन्टेड
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वॉन्टेड
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके लिए लकी भी साबित हुई, क्योंकि इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। यह फिल्म वर्ष 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान (दबंग)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दबंग
फिल्म ‘दबंग’ में सलमान खान ने ‘चुलबुल पांडे’ का किरदार निभाया है। वह अब तक दबंग के तीन भाग कर चुके हैं। उनका चुलबुल पांडे वाला किरदार ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएगा। दबंग ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
4 of 6
किक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किक
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक’ वर्ष 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पूरी फिल्म में लगता है कि सलमान खान चोर की भूमिका में हैं, लेकिन अंत में यह खुलासा होता है कि वह एक पुलिस ऑफिसर हैं। ‘किक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'राधे'
- फोटो : एक्स @aliabbaszafar
राधे
कोविड-19 के बाद सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में भी वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही।
अंतिम
फिल्म ‘अंतिम’ में सलमान खान ने पुलिस ऑफिसर राजवीर सिंह संधू का किरदार निभाया है। इस फिल्म में वह अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।