फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पश्तुन परिवार में जन्मी इस एक्ट्रेस को सलमान खान ने दिलाया काम, फिर दिए बोल्ड सीन

Wed, 14 May 2025 11:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zareen Khan Photos: आज इस खबर में हम उस अभिनेत्री की बात करेंगे जिनको सलमान खान इंडस्ट्री में ले के आए। उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रहीं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में खूब नाम कमाया, इन्हीं अभिनेत्रियों में जरीन खान का नाम आता है।
विज्ञापन

2 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
जरीन खान बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'वीर' से सलमान खान के साथ की।
विज्ञापन

3 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
14 मई 1987 को मुस्लिम पश्तुन (जिसे पठान या अफगान भी कहा जाता है) परिवार में जन्मीं जरीन को हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, मराठी के अलावा पश्तो भाषा आती है।

4 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उनका रुझान फिल्मों की तरफ हो गया। इसके बाद उन्होंने सुभाष घई के फिल्म स्कूल में अभिनय सीखा।
विज्ञापन

5 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल शर्मा अपने दोस्त सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' बनाने जा रहे थे तभी सलमान ने जरीन का नाम सुझाया। स्क्रीन टेस्ट के बाद जरीन को फिल्म में काम मिला। 
विज्ञापन

6 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए जरीन ने अपना वजन 8 किलो बढ़ाया। फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर सकी लेकिन जरीन के प्रदर्शन को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। 
विज्ञापन

7 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शुरूआत में कहा गया कि जरीन खान कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं। उन्होंने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और इसके बाद फिल्म 'अक्सर 2' में बोल्ड सीन दिए।

8 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
जरीन खान अली फजल के साथ 'प्यार मंगा है' गाने में दिखाई दीं। इस गाने में भी उन्होंने बोल्ड सीन दिए। साल 2016 में वह फिल्म 'वजह तुम हो' में 'माही वे' गाने में नजर आईं।
विज्ञापन

9 of 9
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
जरीन खान साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आईं। फिल्म दो समलैंगिकों की प्रेम कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें