हिट 3-रेट्रो
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’
अजय देवगन की 'रेड 2' के साथ ही साउथ के दो सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें नानी की ‘हिट 3’ और सूर्या की ‘रेट्रो’ शामिल हैं। हालांकि, 13 दिन बाद जहां 'रेड 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है। वहीं ये दोनों फिल्में अब संघर्ष करती दिख रही हैं। मंगलवार को ‘हिट 3’ ने सिर्फ 89 लाख रुपए की कमाई की। जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई अब 73.5 करोड़ हो गई है। जबकि ‘रेट्रो’ मंगलवार को सिर्फ 64 लाख का ही कारोबार कर पाई। जिससे फिल्म की कुल कमाई अब 58.78 करोड़ पहुंच पाई है।