Salman Khan Eid Releases: ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए आज जानते हैं इससे पहले ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
इस साल ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बम बम भोले’ रिलीज किया गया। अब फिल्म का अगला गाना ‘सिकंदर नाचे’ 18 मार्च को रिलीज होने वाला है। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ‘सिकंदर’ से पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
वॉन्टेड
ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म ‘वॉन्टेड’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया भी नजर आई थीं। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 60.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
एक था टाइगर
साल 2012 में ईद पर सलमान काैन की फिल्म ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान ने शानदार एक्शन किया। ‘एक था टाइगर’ में सलमान के साथ कैटरीना ने भी अहम भूमिका निभाई। 75 करोड़ रुयपे के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 198.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
4 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
किक
साल 2014 में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘किक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 231.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बजरंगी भाईजान
सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी साल 2015 में ईद पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 320.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सुल्तान
‘बजरंगी भाईजान’ की शानदार सफलता के बाद अगले साल 2016 में ईद पर ‘सुल्तान’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह फिल्म भई ब्लॉकबस्टर रही। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 300.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
भारत
ईद पर ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ रिलीज हुई। 165 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 212.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ और ‘ट्यूबलाइट’ भी ईद पर ही रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था।