फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: सलमान खान ने दी कोर्ट में सफाई, रणदीप हुड्डा ने सुनाई गुड न्यूज; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Sat, 29 Nov 2025 10:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Entertainment News In Hindi: शनिवार को मनोरंजन जगत की कई खबरें पूरे दिन चर्चा में रहीं। जानिए सलमान, दीपिका, रणवीर और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे क्यों रहे सुर्खियों में…
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग टुडे खबरें - फोटो : अमर उजाला

आज शनिवार के दिन एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें पूरे दिन छाई रहीं। इनमें सलमान खान के कोर्ट में अपनी सफाई देने से लेकर रणदीप हुड्डा के फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करने तक की खबर की चर्चा रही। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से जुड़ी खबर भी पूरे दिन सुर्खियों में रही। पढ़िए आज की टॉप-5 खबरें…

विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : एक्स

सलमान के वकील ने कोर्ट में दी सफाई
सलमान खान इन दिनों पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हैं। आज इस मामले में अभिनेता के वकील ने कोर्ट में सफाई देते हुए इस बात से पूरी तरह इंकार कर दिया कि सलमान खान ने पान मसाला का विज्ञापन किया है। सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अभिनेता ने पान मसाला का विज्ञापन नहीं, बल्कि इलायची का एड किया है। वो सिल्वर-कोटेड इलायची है, जो पान मसाला की कैटेगरी में नहीं आती। वकील ने आगे कहा कि इससे सलमान खान के खिलाफ शिकायत की बुनियाद कमजोर हो जाती है। 

विज्ञापन

3 of 6
पत्नी के साथ रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

रणदीप हुड्डा के घर गूंजेगी किलकारी
रणदीप हुड्डा ने आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। तस्वीर में पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा 'प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।' कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई।

4 of 6
सनी देओल और दीपिका पादुकोण बनेंगे रिश्तेदार - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी देओल के रिश्तेदार बनेंगे रणवीर-दीपिका
धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार काफी दुखी है। हालांकि, इस बीच अब ऐसी चर्चाएं हैं कि देओल परिवार और दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह जल्द ही रिश्तेदार बनने वाले हैं। दरअसल, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण लंबे वक्त से सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं। सुनने में आया है कि जल्द ही रोहन और अनीशा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि अनीशा और रोहन की सगाई हो चुकी है। ऐसे में अगर ये रिश्ता होता है कि तो रणवीर-दीपिका सनी देओल के रिश्तेदार बन जाएंगे।

विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान और भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान की हीरोइन का वीडियो वायरल, प्रेग्नेंसी के लगे कयास
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं। हाल ही में भूमिका का एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस भूमिका को पहचान तक नहीं पाए। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस भूमिका के प्रेग्नेंट होने के भी कयास लगा रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति और बच्चे के साथ दिख रही हैं। वीडियो को देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर और मजबूत हुई ‘तेरे इश्क में’
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ के साथ ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ भी बनी हुई हैं। पहले दिन ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। जबकि ‘गुस्ताख इश्क’ और ‘जूटोपिया 2’ उससे काफी पीछे रही थीं। आज दूसरे दिन भी तीनों फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’ ही सबसे आगे रही। धनुष-कृति सेनन की फिल्म ने दूसरे दिन जहां खबर लिखे जाने तक 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी ओर ‘गुस्ताख इश्क’ ने 35 लाख और ‘जूटोपिया 2’ ने 2.72 करोड़ रुपए ही कमा पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें