फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gustaakh Ishq: विजय वर्मा और फातिमा की ‘गुस्ताख इश्क’ का नहीं चला जादू, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई फिल्म

Sat, 29 Nov 2025 08:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gustaakh Ishq Day 2 Box Office Collection: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को क्रिटिक्स ने अच्छी प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि यह फिल्म रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिख रही है। जानें कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
गुस्ताख इश्क - फोटो : अमर उजाला

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की मोहब्बत पर पानी फिरता दिख रहा है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिल्म 'गुस्ताख इश्क' आज शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित होती दिख रही है। फिल्म जब रिलीज हुई, तो क्रिटिक्स ने इसकी कहानी और एक्टिंग की तारीफ की। हालांकि, इसका कमाई पर कोई असर नहीं दिख रहा है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज दूसरे दिन कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं इस फिल्म ने आज शनिवार यानी कि दूसरे दिन अभी तक 24 लाख रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में देर रात तक बदलाव हो सकता है। साथ ही ये कलेक्शन मेकर्स को हैरान कर सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीकएंड पर कितनी कमाई करती है।

विज्ञापन

3 of 5
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स

फिल्म की कुल कमाई
'गुस्ताख इश्क' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने दो दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 74 लाख रुपये कमाए हैं। आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन बहुत खराब है।

यह खबर भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Review: चाय, शायरी और पुरानी गलियों के बीच एहसास की कहानी; अभिनय के दम पर टिकी 'गुस्ताख इश्क'

4 of 5
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी 90 के दशक के पुरानी दिल्ली और पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान (विजय वर्मा)  पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित अपने पिता के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश में हैं। इसके बाद वह रहमान कवि अजीज (नसीरुद्दीन शाह) से शिक्षा लेने आते हैं, और रहमान को कवि की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से प्यार हो जताा है। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स

मनीष मल्होत्रा की पहली निर्मित फिल्म
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विभु पुरी ने संभाली है। वहीं फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा ने स्टेज 5 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है, जो उनकी पहली निर्मित फिल्म है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के अलावा इसमें शारिब हाशमी भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें