Salman Khan Famous Character: सलमान खान ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं जो काफी मशहूर हुए हैं। आइए उनके कुछ मशहूर किरदारों पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड के स्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों के कई किरदारों को फैंस ने खूब पसंद किया। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ मशहूर किरदारों से मिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुल्तान अली खान- सुल्तान (2016)
'सुल्तान' में सलमान खान ने सुल्तान नाम के एक अधेड़ पहलवान की भूमिका निभाई थी। अपने बेटे की मौत के बाद सुल्तान पहलवानी छोड़ देते हैं। इसके बाद अपनी खोई हुई इज्जत और इनाम की रकम पाने के लिए वह दोबारा पहलवानी करते हैं और जीतते हैं। सलमान खान का यह किरदार लोगों को प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
3 of 11
सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान- बजरंगी भाईजान (2015)
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान ने बजरंगी भाईजान का किरदार निभाया। फिल्म में सलमान खान पाकिस्तान से इलाज के लिए भारत आई लड़की मुन्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की कोशिश करते हैं। इस सफर में सलमान खान को काफी मुश्किलें आती हैं। फिल्म में सलमान खान के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।
4 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविल- किक (2014)
फिल्म 'किक' में सलमान खान ने डेविल का किरदार नियाया। फिल्म में वह एक सनकी चोर बने हैं। वह अमीरों के पैसे चुराते हैं और कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए देते हैं। रणदीप हुड्डा सलमान खान को पकड़ने की कोशिश करते हैं। सलमान खान अपने हर काम में रोमांच ढूंढते हैं, जिसे वह 'किक' के नाम से संबोधित करते हैं।
टाइगर- टाइगर सीरीज (2012)
टाइगर सीरीज की फिल्मों में सलमान खान ने अविनाश सिंह राठौर का किरदार निभाया। इस किरदार को टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक रॉ एजेंट का किरदार है। फिल्म में टाइगर उन मिशनों को पूरा करता है, जो बहुत मुश्किल होते हैं। फिल्म में वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में रिलीज हुई। दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई। तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 में रिलीज हुई।
विज्ञापन
6 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लवली सिंह- बॉडीगार्ड (2011)
फिल्म 'बॉडीगार्ड' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सलमान खान ने इसमें एक बॉडीगार्ड लवली सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में वह करीना कपूर के बॉडीगार्ड बने हैं। वह करीना को हर मुश्किल वक्त में बचाते हैं। इसमें जहां सलमान खान का किरदार दुश्मनों के लिए सख्त है, वहीं वह हंसाता और गुदगुदाया भी है। सलमान के इस किरदार की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन
7 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
चुलबुल पांडे- दबंग सीरीज (2010)
फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने चुलबुल पांडे नाम के एक पुलिस वाले का किरदार निभाया। सलमान खान का यह किरदार मजाकिया लगता है, हालांकि वह अपने काम के प्रति काफी संजीदा हैं। सलमान खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसकी दो और सीरीज आईं। 'दबंग 2' साल 2012 में आई। 'दबंग 3' साल 2019 में रिलीज हुई। तीनों फिल्मों में सलमान खान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया।
8 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राधे- वांटेड (2009)
फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान के किरदार राधे को काफी पसंद किया गया। फिल्म में उन्होंने एक आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। राधे नाम से मशहूर राजीव शेखावत अपनी चाल से एक बड़े डॉन को पकड़ते हैं। सलमान खान का यह किरदार अपने दोस्तों के साथ हंसता-खेलता हुआ नजर आता है, लेकिन वह एक बड़े मिशन पर होता है।
9 of 11
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राधे मोहन- तेरे नाम (2003)
फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के किरदार राधे मोहन को खूब पसंद किया गया। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जो एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। प्यार पूरा न होने पर वह पागल हो जाता है। इस फिल्म में सलमान खान के लुक की काफी तारीफ हुई थी। उस वक्त कई लोगों ने सलमान खान के बालों की नकल की थी।
राज मल्होत्रा- चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)
फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में सलमान खान ने एक व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसकी पत्नी के बच्चे नहीं होते हैं। अपनी पत्नी के कहने पर राज मल्होत्रा सरोगेसी के जरिए बच्चा पाने की कोशिश करते हैं। राज मल्होत्रा एक अमीर आदमी है, जो सरोगेट मदर को बच्चे के लिए काफी पैसे देते हैं। फिल्म में उन्होंने विनम्र व्यक्ति का किरदार निभाया है।
समीर रोसेलाइन- हम दिल दे चुके सनम (1999)
'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान ने समीर रोसेलाइन का किरदार निभाया है। समीर रोसेलाइन आधे इटैलियन हैं और आधे भारतीय। वह नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के पिता से संगीत सीखते हैं। इस बीच उन्हें नंदिनी से प्यार हो जाता है। दर्शकों ने सलमान खान को इस फिल्म में एक प्रेमी के रूप में खूब पसंद किया।