फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू मेरी मैं तेरा' की घटी कमाई, लाखों में सिमटी 'एनाकोंडा'; जानें 'धुरंधर' और 'अवतार- फायर एंड ऐश' का कलेक्शन

Sat, 27 Dec 2025 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही। नई रिलीज हुई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी रहीं। आइए सभी फिल्मों की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा। सिनेमाघरों में चल रही लगभग सभी फिल्मों की कमाई घटी है। नई रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 'एनाकोंडा' से ज्यादा कमाई की है। वहीं 'धुरंधर', 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर भारी पड़ती नजर आई है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 
विज्ञापन

2 of 5
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की घटी कमाई
रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और घट गया। दूसरे दिन इसने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत में पहले नंबर पर आई 'अवतार- फायर एंड ऐश', कमाई के मामले में तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

विज्ञापन

3 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
लाखों में सिमटी 'एनाकोंडा'
हॉलीवुड की फिल्म 'एनाकोंडा' ने 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दूसरे दिन यह फिल्म लाखों में सिमट गई। शुक्रवार को इसने 80 लाख रुपये कमाए। पहले दिन इसका कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ने अब तक कुल 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : X
'अवतार: फायर एंड ऐश' की घटी कमाई
शुक्रवार को 'अवतार: फायर एंड ऐश' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई घटी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 109.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 117 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुरंधर में माधवन और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' की जारी है कमाई
बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' ने तीसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई है। 22वें दिन इसने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 28 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने अब तक 648.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें