एकता कपूर
- फोटो : एक्स
एकता कपूर ने मांगी फैंस से मदद
एकता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एकता ने कहा, 'मैं अपनी टीम, तनु और सिद्धार्थ, के साथ बैठकर तनु के पसंदीदा सवाल पर बात कर रही हूं - अगली नागिन कौन होगी?' उन्होंने बताया कि इस बार दो नागिन होंगी - एक तनु होंगी और दूसरी की कास्टिंग चल रही है। साथ ही, वे 'नाग देव' के किरदार पर भी विचार कर रहा हैं। एकता ने दर्शकों से सुझाव मांगे और कहा, 'हमें बताएं कि आप किन अभिनेताओं को नागिन के रोल में देखना चाहते हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों के नाम सुझाएं। मैं इसे एक पोस्ट के जरिए शेयर करूंगी और आप वहां अपनी राय दे सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा, 'मेरे शो नागिन के लिए कास्टिंग में मेरी मदद करें। बताएं कि आप इसे क्यों पसंद करते हैं और क्या बदलाव चाहते हैं।'
पूरी खबर यहां पढ़ें:
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने 'नागिन 7' की मुख्य नायिका चुनने में मांगी फैंस से मदद, शेयर किया खास वीडियो