साजिद खान-फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
संघर्षों को याद कर भावुक हुए फिल्म निर्माता
अपने संघर्षों को याद करते हुए कहा, "मैं 14 साल का था जब मैंने कमाना शुरू किया क्योंकि मेरे पिता का निधन हो गया था और वे मुझे और मेरी बहन फराह खान को कर्ज में छोड़ गए थे। आज, मैं चाहता हूं कि मेरी मां जिंदा होतीं और मुझे अपने पैरों पर खड़े होते हुए देखतीं। उनके बेटे से ज्यादा मैं उनका ख्याल रखने वाला था। जिंदगी काफी मुश्किल रही है।"