फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Collection: तीसरे हफ्ते में भी कमाई में 'सैयारा' आगे, 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' को पछाड़ा

Wed, 06 Aug 2025 08:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। चलिए आपको बताते हैं 20वें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 6
सैयारा - फोटो : एक्स
मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। जहां नई फिल्में जैसे ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ दर्शकों को खींचने में असफल रहीं, वहीं ‘सैयारा’ ने एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए इन दोनों फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये डेब्यू फिल्म अब किसी बड़ी स्टारकास्ट वाली ब्लॉकबस्टर से कम नजर नहीं आती। फिल्म ने बीसवें दिन 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन अब 306.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा उस वक्त सामने आया है जब फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, जो आमतौर पर फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण समय होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सैयारा - फोटो : एक्स
शुरुआती रफ्तार से ही बनाया रिकॉर्ड
‘सैयारा’ की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी। पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। तीसरे हफ्ते की शुरुआत में भी इसके कलेक्शन में ज्यादा गिरावट नहीं दिखी, जो दर्शकों के जुड़ाव को साफ दर्शाता है।
 

4 of 6
सैयारा - फोटो : एक्स

'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' से मीलों आगे
जहां एक ओर ‘सैयारा’ बीसवें दिन 1.43 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है, वहीं नई रिलीज फिल्म ‘धड़क 2’ महज़ 73 लाख और ‘सन ऑफ सरदार 2’ केवल 1.07 करोड़ की कमाई कर सकी है। यह अंतर इस बात का साफ संकेत है कि दर्शकों की पहली पसंद अभी भी ‘सैयारा’ बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
सैयारा - फोटो : यूट्यूब

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में हुई शामिल
‘सैयारा’ सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसका विश्वभर का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के तौर पर यह आंकड़ा काबिले-गौर है, खासकर तब जब फिल्म को बड़े प्रमोशन्स या इंटरव्यू से दूर रखा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
संगीत बना सबसे बड़ा आकर्षण
फिल्म के संगीत ने दर्शकों पर जादू चलाया है। खासकर इसका टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम और रील्स पर इस गाने का खूब इस्तेमाल हो रहा है, जिससे फिल्म को ऑर्गेनिक प्रमोशन मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें