द बिगनिंग ऑर द इंड
- फोटो : IMDB
द बिगनिंग ऑर द इंड
हिरोशिमा परमाणु हमले के दो साल बाद यानी 1947 में एक फिल्म रिलीज हुई 'द बिगनिंग ऑर द इंड', जिसका निर्देशन नॉर्मन टॉरोग ने किया था। इस फिल्म में उस परमाणु हमले के सच को दिखाया गया था। उस दौर में पहली बार इस दर्दनाक घटना को सिनेमा के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया गया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।
हिरोशिमा
'हिरोशिमा' नाम से दो फिल्में बनी थीं, एक 2005 में रिलीज हुई थी। वहीं दूसरी फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों में हमले के पहले और बाद के दृश्यों को दिखाया जाता है, जो जनमानस को हैरान करता है।