फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara BO Collection: ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सैयारा’, 21वें दिन की इतनी कमाई

Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Collection: रोमांटिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली ‘सैयारा’ रिलीज के 21 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अनीत पड्डा और अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अपने 21 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है और अच्छे नंबर हासिल कर रही है। अब जानते हैं कि 21वें दिन गुरुवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।

विज्ञापन

2 of 5
सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

21वें दिन भी हासिल किए अच्छे नंबर
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ लगातार युवाओं को प्रभावित कर रही है। फिल्म ने 21वें दिन गुरुवार को भी खबर लिखे जाने तक 1.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब 308.45 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
सैयारा - फोटो : एक्स

लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है फिल्म
‘सैयारा’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही है। 21.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते भी 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करते हुए, 107.75 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब तीसरे हफ्ते भी फिल्म ने बेहतर कलेक्शन किया है।

4 of 5
फिल्म 'धड़क 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नई फिल्मों पर भारी ‘सैयारा’
मौजूदा वक्त में ‘सैयारा’ के सामने दो नई रिलीज फिल्में ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। लेकिन ‘सैयारा’ इन दोनों फिल्मों के सामने भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यहां तक कि इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है। अगर गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो जहां ‘सैयारा’ ने खबर लिखे जाने तक 1.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 1.40 और ‘धड़क 2’ 1 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
‘सैयारा’ से मिले बॉलीवुड को दो नए स्टार
‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिए थे। ‘सैयारा’ से बॉलीवुड को अहान पांडे और अनीत पड्डा के रूप में दो नए स्टार मिले हैं। फिल्म में अहान की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है। फिल्मी खानदान से आने वाले अहान अब देखना ये है कि आगे किस तरह की फिल्में करते हैं। वहीं अनीत पड्डा ने भी अपनी क्यूटनेस से लोगों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें