फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak 2 Day 7 Collection: लगातार गिर रही ‘धड़क 2’ की कमाई, सातवें दिन सिर्फ इतना रहा कलेक्शन

Thu, 07 Aug 2025 11:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhadak 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। हालांकि, दोनों ही कोई खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। अब जानते हैं सातवें दिन कैसा रहा ‘धड़क 2’ का हाल।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म ‘धड़क 2’ एक हफ्ते के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने लगी है। क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।

विज्ञापन

2 of 5
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

सातवें दिन इतना रहा कलेक्शन
‘धड़क 2’ का कलेक्शन धीमे-धीमे गिरता जा रहा है। गुरुवार को अपने सातवें दिन ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले बुधवार को भी ‘धड़क 2’ का कलेक्शन सिर्फ 1.04 करोड़ रुपए ही रहा था। इस तरह से सात दिनों में ‘धड़क 2’ का कुल कलेक्शन 16.44 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन

3 of 5
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

बजट निकालना भी हुआ मुश्किल
‘धड़क 2’ को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो गया है। लेकिन फिल्म अभी तक सिर्फ 16.44 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। ऐसे में अब फिल्म के बजट तक पहुंच पाने की संभावनाएं भी काफी मुश्किल लग रही हैं। ‘धड़क 2’ का बजट लगभग 60 करोड़ के करीब माना जा रहा है। ऐसे में फिल्म अभी सिर्फ 16.44 करोड़ ही कमा पाई। जबकि अगले हफ्ते से कुछ एक और फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। ऐसे में ‘धड़क 2’ के लिए ज्यादा वक्त तक सिनेमाघरों में टिके रहना भी मुश्किल है। 

4 of 5
फिल्म 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘सन ऑफ सरदार 2’ से पिछड़ी ‘धड़क 2’
बॉक्स ऑफिस पर ‘धड़क 2’ का मुकाबला अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से हो रहा है। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। लेकिन ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’ से फिर भी बेहतर कमाई कर रही है। गुरुवार को ‘धड़क 2’ ने जहां सिर्फ 1 करोड़ रुपए की कमाई की है। तो वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में कुल कलेक्शन में भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ रही है। सात दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कुल 32.89 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। जबकि ‘धड़क 2’ का कलेक्शन सिर्फ 16.44 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धड़क 2 - फोटो : एक्स
जातिगत प्रेम कहानी दिखाती है ‘धड़क 2’
‘धड़क 2’ एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें जातिगत मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने दलित लड़के की भूमिका निभाई है। जबकि तृप्ति डिमरी ऊंची जाति से आने वाली लड़की के किरदार में नजर आई हैं। ‘धड़क 2’ को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें