फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम 'सैयारा', दूसरे वीकएंड 'पठान', 'केजीएफ 2' और 'दंगल' को पीछे छोड़ा

Mon, 28 Jul 2025 02:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Movie Box Office Collection: फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 250 करोड़ रुपये कमा चुकी फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ी बनने की ओर बढ़ चली है। दूसरे सप्ताहांत में फिल्म ने कमाई के मामले में 'दंगल', 'पठान' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस पर उम्दा प्रदर्शन जारी है। 18 जुलाई को रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म इस फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर धमाकेदार कमाई की। दूसरे सप्ताहांत के कलेक्शन के मामले में इसने खान सितारों की फिल्मों का किला ढहा दिया। साथ ही सुपरस्टरा यश की 'केजीएफ 2' (हिंदी) को भी पीछे छोड़ दिया। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ चली है।
विज्ञापन

2 of 5
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी-बड़ी फिल्मों को चुनौती दे रही 'सैयारा'
ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज सोमवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म 'सैयारा' के वीकएंड की कमाई के आंकड़े बताए हैं। साथ ही लिखा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म हिंदी सिनेमा की बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चुनौती दे रही है। फिल्म के दूसरे सप्ताहांत की कमाई के आंकड़े 'दंगल', 'पठान', 'संजू', 'बजरंगी भाईजान' और 'केजीएफ 2' के दूसरे वीकएंड के कारोबार से कहीं आगे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
खान सितारों की फिल्मों को चटाई धूल
दूसरे वीकएंड की कमाई में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने आमिर खान की 'दंगल', शाहरुख खान की 'पठान', रणबीर कपूर की 'संजू', सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और यश की 'केजीएफ 2' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों की दूसरे वीकएंड की कमाई कुछ इस तरह है:
 
फिल्म दूसरे वीकएंड का कलेक्शन
'सैयारा' 75.50 करोड़ रुपये
'दंगल' 73.70 करोड़ रुपये
'पठान' 63.50 करोड़ रुपये
'संजू'  62.97 करोड़ रुपये
'बजरंगी भाईजान' 56.10 करोड़ रुपये
'केजीएफ 2' (हिंदी) 52.49 करोड़ रुपये

 

4 of 5
सैयारा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
300 करोड़ी क्लब पर निगाहें
फिल्म सैयारा दूसरे वीकएंड की कमाई के मामले में सिर्फ 'पुष्पा 2' (हिंदी), 'छावा', ;स्त्री2', 'गदर 2', 'एनिमल', 'जवान', और 'बाहुबली 2' से पीछे हैं। यह फिल्म 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। अब इसकी निगाह 300 करोड़ी क्लब पर टिकी हैं। इस फिल्म ने वीकएंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आठवें दिन 18.50 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को नौवें दिन 27 करोड़ रुपये कमाए। फिर रविवार को 10वें दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'सैयारा' का वीकएंड कलेक्शन कुछ इस तरह हैः
 
दिन कलेक्शन
पहले सप्ताहांत 175.25 करोड़ रुपये
दूसरे सप्ताहांत 75.50  करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 250.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है फिल्म
फिल्म 'सैयारा' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसका बजट 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें