फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet-Fatima: 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा के साथ 'न्याय' में नजर आएंगी फातिमा, इस किरदार में होंगी अभिनेत्री

Mon, 28 Jul 2025 01:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda Fatima Sana Shaikh: 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा और 'आप जैसा कोई' अभिनेत्री फातिमा सना शेख जल्द ही एक साथ वेब सीरीज 'न्याय' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सैयारा' में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री अनीत पड्डा अब नई वेब सीरीज 'न्याय' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ फातिमा सना शेख भी होंगी। निर्देशक करण कपाड़िया और नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में फातिमा एक तेज-तर्रार और निर्भीक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख सुर्खियों में हैं
दोनों ही अभिनेत्रियां अपने बेहतरीन काम के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं। फातिमा सना शेख ने फिल्म 'आप जैसा कोई' और 'मेट्रो इन दोनो' में अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी है। वहीं अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aneetpadda
'सैयारा' से पहले हुई थी शूटिंग
'न्याय' सीरीज एक रोमांचक ड्रामा थ्रिलर है। अनीत पड्डा ने अपनी फिल्म 'सैयारा' से पहले इसकी शूटिंग की थी और इसमें फातिमा सना शेख पहली बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। जल्द ही इसे एक प्रमुख ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: सेंटर से मिली 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज की मंजूरी को चुनौती, 30 जुलाई को सुनवाई करेगा दिल्ली HC

4 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम-@fatimasanashaikh
क्या है 'न्याय' की कहानी?
बताया जाता है कि यह सीरीज एक युवा लड़की की कहानी है जिसके साथ एक ताकतवर नेता यौन शोषण करता है। इसके बाद वह अदालत जाती है। सीरीज में अनीत 17 साल की एक लड़की का रोल निभाएंगी। वह समाज के दबाव के साथ कानूनी दांव-पेंच से लड़ती नजर आएगी। सीरीज में अर्जुन माथुर एक वकील की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। एक हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 249.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें