फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saindhav: सैंधव का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने के लिए दिखी पिता की जद्दोजहद, वेंकटेश-नवाजुद्दीन ने मचाया धमाल

Wed, 03 Jan 2024 04:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सैंधव से अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में नवाजुद्दीन का खतरनाक लुक भी देखने को मिल रहा है। वहीं, वेंकटेश स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 36 सेकंड लंबा है।
विज्ञापन
1 of 1
सैंधव - फोटो : Social media
साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती अपनी नई फिल्म 'सैंधव' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के जरिए एक्शन से भरपूर अवतार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज देखने को मिल रहा है। अक्तूबर 2023 को निर्माताओं ने फिल्म का पवार-पैक टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सैंधव का ट्रेलर जारी
फिल्म सैंधव का ट्रेलर आज यानी की 03 जनवरी 2024 को जारी किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। फिल्म में फैंस को पिता की एक्शन से भरपूर यात्रा की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी में पिता अपनी बेटी को मौत से बचाने की संघर्षपूर्ण कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार उसके पास एक गंभीर अतीत है। जिसे उसे फिर से देखने की जरूरत है।

तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सैंधव से अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में नवाजुद्दीन का खतरनाक लुक भी देखने को मिल रहा है। वहीं, वेंकटेश स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 36 सेकंड लंबा है। शुरू में उन्हें अपनी बेटी के साथ एक खुशहाल जीवन बिताते हुए दिखाया गया है, जिसे बेबी सारा पालेकर ने निभाया है और श्रद्धा श्रीनाथ का किरदार भी उनके साथ जुड़ता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'सैंधव' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बयानापल्ली द्वारा निर्मित है। संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें