फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Pilgaonkar: पांच वर्ष की उम्र में सचिन ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, बतौर बाल कलाकार 40 फिल्मों में किया काम

Sat, 17 Aug 2024 07:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड सहित कई मराठी फिल्मों में अभिनय के साथ उनका निर्देशक भी किया हैं। सचिन ने महज चार साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। आज सचिन अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक और दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
1 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड सहित कई मराठी फिल्मों में अभिनय के साथ उनका निर्देशक भी किया हैं। सचिन ने महज चार साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। आज सचिन अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक और दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन

2 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
सचिन पिलगांवकर ने चार साल की उम्र से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। सचिन ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। सचिन मराठी और हिंदी फिल्मों में एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक और गायक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में कई मराठी फिल्मों का निर्देशन और उनमें अभिनय किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
सचिन का जन्म गोवा के पिलागांव के एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता शरद पिलगांवकर एक फिल्म निर्माता थे, और मुंबई में एक प्रिंटिंग व्यवसाय भी संभालते थे। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाले सचिन ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मराठी फिल्म 'हा मजा मार्ग एकला' में काम किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। यही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए उन्हें 5 साल की उम्र में ही देश के राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के हाथों नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
 

4 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान जब पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सचिन को देखा था, तब वह उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। फिर क्या था चाचा नेहरू ने सचिन को बुलाकर अपनी गोद में बैठाया और अपनी अचकन में लगे गुलाब के फूल को उन्हें तोहफे में दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करीब 40 फिल्मों में काम किया है।  
 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
सचिन ने अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर से शादी की है, जिन्हें उन्होंने पहली बार अपनी पहली मराठी फिल्म 'नवरी मिले नवरियाला' के लिए निर्देशित किया था और बाद में मराठी सिनेमा में सफल जोड़ी बन गई। दोनों की एक एक बेटी है श्रेया पिलगांवकर, वो भी अभिनेत्री हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सचिन और सुप्रिया दोनों का बर्थडे एक ही दिन यानी 17 अगस्त को ही होती है। हालांकि, सचिन उम्र के मामले में सुप्रिया से 10 साल बड़े हैं। सचिन और सुप्रिया की जोड़ी फिल्मी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सचिन पिलगांवकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sachin.pilgaonkar
फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में सचिन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बालिका वधू' से की थी। हालांकि, उन्हें शोहरत फिल्म 'नदिया के पार' से मिली थी। इस फिल्म ने सचिन को घर-घर में पहचान दिलाई। इनके अलावा उन्होंने शोले, त्रिशूल और सत्ते पर सत्ता जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। टीवी की दुनिया में भी सचिन पिलगांवकर ने जमकर नाम कमाया। उन्होंने टीवी सीरियल 'तू-तू मैं मैं' का निर्देशन किया था, जो जबर्दस्त हिट टीवी शो था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें