Saare Jahan Se Accha Trailer Out: वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष और परमाणु गतिविधि के बारे में दिखाया गया है।
प्रतीक गांधी स्टारर जासूसी वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोमवार को यह ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया ने रिलीज किया है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रामा और परमाणु संघर्ष की झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
सारे जहां से अच्छा
- फोटो : यूट्यूब
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष की है कहानी
ट्रेलर में प्रतीक गांधी ने भारत के रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। उन्हें भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में तैनात किया गया है। वह पाकिस्तान में होने वाली परमाणु गतिविधि को रोकने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
विज्ञापन
3 of 5
सारे जहां से अच्छा
- फोटो : यूट्यूब
प्रतीक गांधी पाकिस्तान में करते हैं संघर्ष
प्रतीक गांधी जैसे ही पाकिस्तान में राजनयिक मामलों के करीब पहुंचते हैं तो उनकी मुलाकात पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से होती है। इस किरदार को सनी हिंदुजा ने निभाया है। पाकिस्तान में प्रतीक गांधी जो कुछ भी करते हैं उनके दुश्मन उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं।
4 of 5
सारे जहां से अच्छा
- फोटो : यूट्यूब
'सारे जहां से अच्छा' की स्टारकास्ट
ट्रेलर में गांधी और हिंदुजा के अलावा तिलोत्तमा शोम, कृतिका कामरा, रजत कपूर और अनूप सोनी को भी दिखाया गया है।
'सारे जहां से अच्छा' सीरीज को गौरव सुक्ला ने बनाया है।
'सारे जहां से अच्छा' की रिलीज डेट सामने आई
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अगर भारत के एजेंट जरा सा भी चूके तो पाकिस्तान परमाणु जंग शुरू कर सकता है। ऐसे में भारतीय एजेंट को पाकिस्तानी दुश्मनों को परमाणु हथियार बनाने से रोकना होता है। ट्रेलर का एक डायलॉग मशहूर है। रजत कपूर प्रतीक गांधी से कहते हैं 'अगर हम परमाणु गतिविधि नहीं रोक पाए तो जानते हो क्या होगा?' इस पर गांधी कहते हैं 'तीसरा वर्ल्ड वार।' इस पर रजत कपूर कहते हैं 'नहीं, लास्ट वर्ल्ड वार'
सीरीज में सभी किरदारों ने बेहतरीन कलाकारी की है।
'सारे जहां से अच्छा' 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।