फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: दर्शकों के दिल में उतरीं कॉप यूनिवर्स की ये फिल्में, 'सिंघम अगेन' के साथ धमाल मचा पाएंगे रोहित शेट्टी?

Sat, 02 Nov 2024 05:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सिंघम अगेन' अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की तीसरी किस्त है। इस फ्रेंचाइजी में तीन प्रमुख कॉप फिल्में हैं, जिसमें अजय देवगन के साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी, रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' और अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' शामिल हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम: @itsrohitshetty
कॉप यूनिवर्स फ्रैंचाइजी एक सिनेमाई दुनिया, जिसने अपनी चार फिल्मों के साथ वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। अब इस शुक्रवार यानी 1 नवंबर को इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई, जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। यह सिंघम की तीसरी किस्त है। इस फ्रेंचाइजी में तीन प्रमुख कॉप फिल्में हैं, जिसमें अजय देवगन के साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी, रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' और अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' शामिल हैं। ऐसे में चलिए आपको रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म सिंघम - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंघम
कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म सिंघम 22 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसका तबादला एक ऐसे शहर में कर दिया जाता है, जहां एक गैंगस्टर यानी प्रकाश राज के किरदार का शासन है, जिसे उसने अपमानित किया है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 151.27 करोड़ रुपये कमाए। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
सिंघम रिटर्न्स - फोटो : यूट्यूब
सिंघम रिटर्न्स
कॉप यूनिवर्स की दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' 15 अगस्त 2014 को प्रदर्शित हुई। अजय देवगन ईमानदार और क्रूर पुलिस अधिकारी के रूप में लौटे। इस बार वे अन्याय को मिटाने के मिशन पर पुलिस उपायुक्त के रूप में थे। फिल्म ने भारत में 141 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 216.5 करोड़ रुपये कमाए। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

4 of 6
सिंबा - फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5
सिंबा
कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में आई। इसने रणवीर सिंह को 'सिंबा' के रूप में पेश किया, जो एक अनैतिक पुलिस अधिकारी है, जो जीवन बदलने वाली घटना के बाद सही रास्ते पर चलने का फैसला करता है। फिल्म ने भारत में 240 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 390 करोड़ रुपये कमाए। यह जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यवंशी - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
'सूर्यवंशी'
कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' 4 नवंबर, 2021 को स्क्रीन पर आई। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डीसीपी वीर सूर्यवंशी की भूमिका निभाई है, जो भारत के आतंकवाद निरोधक दस्ते का प्रमुख है और एक आतंकवादी संगठन को खत्म करने पर तुला हुआ है। फिल्म ने भारत में 195 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 293 करोड़ रुपये कमाए। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की नई और पांचवीं फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई। फिल्म में अजय पुलिस अधिकारी बन लौटे हैं, लेकिन इस बार वे अपनी पत्नी यानी करीना कपूर के किरदार को बचाने और रावण रूपी खलनायक अर्जुन कपूर को मिटाने के मिशन पर हैं। फिल्म में अन्य कॉप यूनिवर्स की फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं ने भी कैमियो किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें