आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash
क्या युजवेंद्र ने कबूल किया रिश्ता?
आपको बता दें कि अफवाहें हैं कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश कथित तौर पर रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए युजवेंद्र चहल ने अपने रिश्ते को लेकर हिंट दी है। कपिल के शो में चहल को लेकर जज सिद्धू ने कहा-‘यह टीम बदल दे, ऐसा हो नहीं सकता है, मगर यह गर्लफ्रेंड जरूर बदल देता है।’ इस पर ऋषभ पंत बोले, ‘चहल भाई, इन दिनों फ्री हैं।’ इस पर चहल ने कहा, ‘इंडिया जान चुका है। 4 महीने पहले।’ अब सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि उन्होंने आरजे महवश के साथ रिश्ता कबूल किया है।