प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ऋषभ शेट्टी और कब? कहां? कैसे? शुरू किया अपना फिल्मी सफर…
बुधवार को प्रशांत वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर साझा किया। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ऋषभ शेट्टी हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आइए बहुमुखी प्रतिभा के धनी ऋषभ शेट्टी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
कौन हैं ऋषभ शेट्टी?
सितम्बर 2022 में ऋषभ शेट्टी निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘कंतारा’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने देशभर में प्रशंसकों, दर्शकों और समीक्षकों की सराहना बटोरीं। फिल्म से अभिनेता ऋषभ शेट्टी को भी खूब शोहरत मिली। दरअसल, ऋषभ कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता हैं। शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर के कादरी मोहल्ले में हुआ। पढ़ाई के दौरान ही ऋषभ ने थिएटर और नाटक करना शुरू कर दिया था। फिल्मी दुनिया में आने से पहले ऋषभ ने कई तरह के काम किए। Bigg Boss 18: विवियन की पत्नी की करण को दो टूक, विवाद के बाद दे डाली यह हिदायत
ऋषभ का फिल्मी सफर
ऋषभ ने फिल्म जगत में क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय, सहायक निर्देशक और अन्य तरह के काम किए। इन संघर्षों के बाद अभिनेता को वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘तुगलक’ से प्रमुख भूमिका मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वर्ष 2016 में उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘रिकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘किरक पार्टी’ का निर्देशन किया, जो हिट रही। शेट्टी ने ‘सरकारी हाय’ का निर्देशन किया इस फिल्म ने समीक्षकों की सराहना प्राप्त की और सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
‘कांतारा’ ने दिलाई अलग पहचान
ऋषभ ने कई कन्नड़ फिल्मों को लिखा उनका निर्देशन किया और साथ ही अभिनय भी। वर्ष 2022 में उन्होंने होम्बले फिल्म्स के साथ ‘कांतारा’ बनाई। पहले तो यह फिल्म केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी, लेकिन समीक्षकों की सराहना के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया गया। इस फिल्म ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की, ‘कांतारा’ दुनिया भर में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है।
‘कांतार’ के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान संभाली। फिल्म को ना सिर्फ कन्नड़ भाषा में बल्कि पैन इंडिया पर बड़ी सफलता मिली। इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इतना ही नहीं, फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के खिताब से भी नवाजा गया। Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज